इटावा औरैया, जुलाई 26 -- Etawah Auraiya News: इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा के विकास के लिए 604 करोड़ की 128 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। रविवार को नुमाइश मैदान में जनसभा से पहले इस कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। 59 परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ, इन्हें पूरा करने में 218 करोड़ रकम खर्च की गई हैं। वहीं 69 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, इनके लिए 350 करोड़ की रकम स्वीकृत गई है। इनमें रूरा गांव के पास यमुना नदी पर 79 करोड़ रुपये से बनने वाला पुल शामिल है। इस पुल का काम शुरू हो जाएगा। रामनगर रेलवे फाटक पर 73 करोड़ रुपये से बने ओवरब्रिज का लोकार्पण किया गया। यमुना नदी पर रुरा गांव के पास बनने वाले इसे पुल से आवागमन में काफी सुविधा होगी। अन्य परियोजनाओं में पुलिस लाइन में बनने वाला ट्रांजिट हॉस्टल शामिल है, जिसका श...