इटावा औरैया, जुलाई 20 -- Etawah Auraiya News: महेवा। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने ग्राम पंचायत मुकुटपुरा में आयुष आपके द्वार चिकित्सा शिविर का आयोजन कराया। 45 मरीज़ों को परीक्षण कर दवा वितरित की गयी। शिविर में खुजली, फंगस रोग, खांसी जुकाम, बुखार के रोगी अधिक रहे। डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि अगला आयुष आपके द्वार शिविर का आयोजन गुरूवार को ग्राम पंचायत राहतपुरा के पंचायत भवन में किया जायेगा। शिविर में ग्राम प्रधान प्रशासक लाल सिंह, अखिलेश कुमार, राजू दुबे, ग्राम पंचायत सचिव अजय कुमार, पंचायत सहायक ज्योति शाक्य, आंगनवाड़ी कार्यकत्री मीरा देवी, सहायिका प्रीती देवी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...