Etawah Auraiya News: मिस्त्री हाईटेंशन की चपेट में आया, बचाने में पत्नी बेटी बेटा भी झुलसे
इटावा औरैया, नवम्बर 16 -- Etawah Auraiya News: इटावा। कांशीराम कॉलोनी में छज्जे पर खड़ा राजमिस्त्री के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। बचाने में पत्नी, बेटा व बेटी भी झुलस गए। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांशीराम कॉलोनी ब्लॉक 32 में तीसरी मंजिल पर रहने वाले राज मिस्त्री 50 वर्षीय संतोष अपने घर के छज्जे पर खड़े थे। किसी प्रकार वह पास से निकली 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। चपेट में आते ही तेज लपट उठने लगी, ये देखकर पत्नी गीता देवी घबरा गईं और उन्हें बचाने के लिए दौड़ीं। गीता देवी जैसे ही संतोष के पास पहुंचीं, वह भी करंट की चपेट में आ गईं। शोरगुल सुनकर उनका बेटा धर्मेंद्र और बेटी कोमल भी दोनों को बचाने लगे। चारों करंट से झुलग गए, किसी तरह पड़ोसियों ने उनको बचाया और जिला अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.