इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: बकेवर संवाददाता । रॉयल हैप्पी किड्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। महिला आरक्षियों ने कहा कि घर हो या बाहर, यदि कोई महिला या बालिका को परेशान करता है तो तत्काल संबंधित थाने के मिशन शक्ति केंद्र पर शिकायत करें। छोटी-छोटी समस्याएं आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकती हैं, इसलिए डरें नहीं न चुप रहें। अपने अधिकारों को जानें और किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लें। महिलाओं को बताया गया कि बिना अनुमति किसी की फोटो या वीडियो वायरल किए जाने पर भी तत्काल पुलिस को सूचना दे। प्रधानाचार्य प्रकाश सोनी ने भी बच्चों को महि...