इटावा औरैया, जुलाई 22 -- Etawah Auraiya News: भरथना। विकास खंड कार्यालय में बुधवार को मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मोटे अनाज की खेती, उसके लाभ, उन्नत तकनीकों एवं विपणन की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। क्षेत्र पंचायत प्रशासक विनोद कुमार दोहरे की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी, बीडीओ विजय शंकर प्रसाद, एडीओ कृषि दिलीप कुमार आदि ने किसानों को मोटे अनाज की खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। विषय वस्तु विशेषज्ञ शैलेन्द्र यादव, एडीओ सुधीर कुमार, तकनीकी सहायक देवेश प्रताप सिंह, करिश्मा एवं उदयवीर ने भी लगाए गए स्टाल पर फसल से जुड़ी जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान ...