इटावा औरैया, नवम्बर 10 -- दीपावली की मिठाई को लेकर विवाद Etawah Auraiya News: इकदिल। दीपावली पर बच्चों के लिए मिठाई कम लाने को लेकर पति से हुई कहासुनी के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां की मौत से चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव कोठी चांदनपुर निवासी जितेंद्र कुमार की 29 वर्षीय पत्नी चंदा ने रविवार शाम पति को पूजा के लिए रुपये देकर बच्चों के लिए मिठाई मंगाई थी। पति के कम मिठाई लाने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पति गांव में चला गया। चंदा खाना बनाने के बाद कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर बांस की बल्ली से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घर पहुंचे देवर विशाल ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से झांककर देखा तो भाभी फंदे पर लटकी मिली...