इटावा औरैया, अगस्त 12 -- Etawah Auraiya News: भरथना। थाना क्षेत्र के गाँव नगला महिपत से गुजरी डीएफसी रेलवे ट्रैक पर बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे एकदम व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाँव कुंअरा निवासी सोनू ने बताया कि उनका 55 वर्षीय बड़ा भाई सुरेन्द्र कबाड़ बीनने का काम करता था। सुबह करीब दस बजे घर से निकला था। तभी डीएफसी रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर पोल संख्या 609/8के पास मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी। मृतक के भाई ने बताया कि मृतक की दिमागी हालत कुछ ठीक नही थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...