इटावा औरैया, अगस्त 4 -- Etawah Auraiya News: भरथना। थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा मजरा सिन्हुआ निवासी एक युवक ने तीन लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का शिकायतीपत्र दिया है। पीड़ित विकास कुमार ने पुलिस को शिकायतीपत्र दिया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह गांव के बाहर खेतों में बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान गांव के ही तीन लोग वहां पहुंचे और उसके साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट में उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे खून निकलने लगा। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हि...