Etawah Auraiya News: मारपीट मामले में रिपोर्ट दर्ज
इटावा औरैया, सितम्बर 19 -- Etawah Auraiya News: सिविल लाइंस थाने में जिला अस्पताल के सामने मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। शांति कालोनी के राहुल कठेरिया ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 18 सितंबर की रात वह अपने साथी अनिल कुमार और संजय कुमार के साथ कार में बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान वहां तीन-चार लोगों ने उसे घेर लिया और जातिसूचक व अन्य गालियां देते हुए लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर दिया। मारपीट में वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपितों ने जेब में रखे 1670 रुपये और घड़ी छीन ली। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- Rampur News: दो युवकों का अपहरण कर लोहे की रॉड से हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.