इटावा औरैया, जुलाई 14 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम कटेखेरा सराय भूपत निवासी हेमा देवी पत्नी अनुज कुमार ने अपने पति, सास, ससुर पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार 11 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे उसके पति अनुज यादव ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि घटना के दौरान गांव के कई लोगों ने पूरा घटनाक्रम देखा। आरोप है कि इसके बाद ससुर आशाराम और सास अनीता देवी ने भी उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने बताया कि उसने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि...