इटावा औरैया, अगस्त 12 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। गाली गलौज और मारपीट के अलग अलग मामलों में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। बच्चों की लड़ाई को लेकर आपस में गाली गलौज और मारपीट करने करने लगे थे। आनंद पुत्र इंद्रपाल निवासी ग्राम अघीनी, राजीव कुमार पुत्र रामरतन निवासी ग्राम अघीनी, नौशाद उर्फ रिंकू अली पुत्र मुमताज निवासी ग्राम ताखा और प्रवल किशोर उर्फ विक्की पुत्र अजय कुमार निवासी मोहरी रोड कस्बा ऊसराहार शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...