Etawah Auraiya News: मामा को छोड़ने गए युवक की हादसे में मौत, मचा कोहराम
इटावा औरैया, सितम्बर 26 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। थाना क्षेत्र के गांव चिंडौली निवासी किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी शादी ढ़ाई साल पहले हुई थी और डेढ़ साल का बेटा व पांच महीने की बेटी है। 26 वर्षीय मजदूर किसान सूरज की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूरज की मौत से गांव में मातम का माहौल है। सूरज के पिता राकेश सिंह ने बताया कि पांच भाइयों में सूरज दूसरे नंबर का था। करीब ढाई वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके डेढ़ वर्ष का एक बेटा और पांच माह की एक बेटी है।चिंडौली निवासी सूरज अपने मामा को गांव मूसानगर जाने के लिए बकेवर तक छोड़ने गया था। मामा को बकेवर छोड़कर सूरज किसी काम के सिलसिले में टेंपो से अजीतमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.