इटावा औरैया, अक्टूबर 6 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। मानिकपुर मोड़ के पास सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अड्डा सती निवासी अजय कुमार (36) लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके गले पर चोट के निशान थे। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए।

घटना की पृष्ठभूमि उपचार के दौरान घायल ने अपने ही रिश्तेदारों पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया। अजय के मुताबिक, वह देर शाम केले लेने के लिए निकला था। इसी दौरान स्कूली गाड़ी से कुछ लोग वहां पहुंचे और उसे खींचकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने गाड़ी में मौजूद अपने साले और उसके दोस्त को पहचान लिया। घायल का आरोप है कि इसी दौरान उसके साले ने चाकू से उसके गले पर वार कर दिया और बाद में उसे सड़क किनारे छोड़ दिया।

पारिवारिक विवाद और जांच घायल ने बताया कि उसने करीब आठ वर्ष ...