इटावा औरैया, सितम्बर 6 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। नगर के मोहल्ला कटरा पुख्ता स्थित श्री नृसिंह मंदिर परिसर में शनिवार रात भक्तिमय माहौल रहा। श्री नृसिंह मंदिर सेवा समिति की ओर से आयोजित देवी जागरण में माता का भव्य दरबार सजाया गया। रात बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया और मंदिर परिसर माता के जयकारों व भक्ति गीतों से गूंजता रहा। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। माता के दर्शन के बाद श्रद्धालु भजनों में लीन हो गए। देर रात तक पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। महिलाओं, बच्चों और युवाओं में उत्साह दिखाई दिया。

भजन प्रस्तुतियां आगरा से आईं भजन गायिका प्रीति गुप्ता ने जैसे ही माता के भजन प्रस्तुत किए, श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। वहीं टी-सीरीज गायक राम अवतार शर्मा समेत अन्य भजन गायको...