इटावा औरैया, अक्टूबर 17 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बे के मोतीगंज स्थित राजाराम पोरवाल पीतल वालों के हाते में श्री नवदुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित 30वें नवदुर्गा पूजा महोत्सव में सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। दिन के समय कन्या भोज भी कराया गया, जिसमें नगर की कन्याओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उन्हें भोजन कराया गया। आचार्य राहुल दीक्षित और अमित मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन संपन्न कराया। इसके बाद संगीतमय आरती में महिला, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संकटों से रक्षा की कामना की। महोत्सव की व्यवस्थाओं में समिति अध्यक्ष सोनू मिश्रा डीलर, कोषाध्यक्ष विपिन पोरवाल छोटे, महामंत्री ओमजी पोरवाल, रूपकिशोर गुप्ता रूपे, अबि...