इटावा औरैया, अक्टूबर 10 -- Etawah Auraiya News: इटावा,संवाददाता। उप्र एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ डा.बीके को सौंपा। एआइटीयूसी से संबद्ध संघ ने 15 अक्टूबर से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, नौकरी की सुरक्षा,आटो-रिन्यूअल, तीन वर्षों का लंबित अतिरिक्त पारिश्रमिक, 30 लाख रुपये का सामूहिक जीवन बीमा और निकाले गए कर्मचारियों का समायोजन शामिल है। इसके अलावा दस वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मियों को सीधी भर्ती में छूट, आपसी स्थानांतरण, एचआईवी मरीजों को पेंशन और शाम की वर्चुअल बैठकों से राहत की मांग भी उठाई गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों का धरना जारी वहीं, व्यावसायिक ...