इटावा औरैया, अक्टूबर 17 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शनिवार को देवी मंदिरों में शक्ति के सातवें स्वरूप माता कालरात्रि की पूजा अर्चना भक्तों ने की। श्रद्धालुओं ने माता को गुड़ और अनार का नेवैद्य अर्पित किया और घर परिवार में आकस्मिक संकटों से रक्षा की कामना भी की। देवी मंदिरों में सुबह से रात तक पूजन अर्चन का सिलसिला चला। सिद्ध पीठ माता कालीवॉह मंदिर, बलरई के ब्रह्माणी देवी मंदिर, प्राचीन कालीबाड़ी मंदिर व लालपुरा के कालका माता मंदिर,चितभवन के मां कामाख्या धाम मंदिर पर सबसे ज्यादा श्रद्धालु माता की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिरों में माता का आकर्षक श्रंगार भी किया गया। कई स्थानों पर कन्या भोज व भंडारे भी आयोजित किए गए। देवी मंदिरों पर नेजे भी चढ़ाएं गये । मां दुर्गा के सातवें स्वरूप को कालरात्रि के नाम से जाना जाता है इनके शरीर का रंग ...