इटावा औरैया, अगस्त 20 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में मंडी समिति परिसर में गल्ला मंडी व्यापार मंडल का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। जिला अध्यक्ष संजीव चौहान और जसवंतनगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया में व्यापारियों की सहमति से महेश चंद्र को अध्यक्ष, कोमल सिंह यादव को महामंत्री तथा ब्रह्म प्रकाश को कोषाध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों की घोषणा होते ही व्यापारियों ने उनका स्वागत कर खुशी जताई। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी मंडी से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए कार्य करेगी।इस दौरान जिला महामंत्री रमेश चंद्र, सुनीत चौहान, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, नगर अध्यक्ष अभिषेक यादव, महाराज सिंह यादव, सत्य ...