Etawah Auraiya News: महेवा और लुधियानी में लगा स्वास्थ्य शिविर
इटावा औरैया, अक्टूबर 27 -- Etawah Auraiya News: महेवा। बदलते मौसम के चलते गांवों में फैल रही मौसमी बीमारी तथा वायरल बुखार आदि की रोकथाम करने एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल पूर्ण करने लिए अधीक्षक सीएचसी महेवा डॉ अभिषेक वर्मा के निर्देशन में ब्लॉक क्षेत्र महेवा की ग्राम पंचायत लुधियानी एवं महेवा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष शिविर लगाकर मरीजों की जांच आदि करके उन्हें दवा उपलब्ध कराई गई। महेवा पंचायत घर में डॉ जितेंद्र कुमार एवं डॉ मिथलेश के नेतृत्व में पहुंची टीम ने करीब दो दर्जन से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें दवा उपलब्ध कराई। कुछ मरीजों को सीएचसी रिफर किया गया। वहीं डॉ जितेंद्र ने लोगों से मच्छरों से बचाव करने, ताजा भोजन करने, सुबह शाम होने वाली सर्दी से बचाव करने, स्वच्छ पानी पीने तथा घरों के आसपास गंदे जल का भराव न होने देने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.