Etawah Auraiya News: महिला से अभद्रता, कार में खींचने का प्रयास
इटावा औरैया, जुलाई 8 -- Etawah Auraiya News: इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला को कुछ लोगों ने कार में खींचने का प्रयास किया। महिला ने शिकायती पत्र दिया है। महिला ने आरोप लगाया कि कुनैरा का राहुल नाम का युवक नंबर बदल बदलकर उसको फोन करता है और उसकी फेसबुक व इंटा से फोटो निकालकर वायरल कर दीं। 4 जुलाई को एक चौराहे पर राहुल कुमार ने उसको कार में खींचने का प्रयास किया। भीड़ एकठा होने लगी तो वह भाग निकला। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.