इटावा औरैया, सितम्बर 6 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। ग्राम बहेड़ा निवासी एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने पड़ोसी गांव में एक व्यक्ति के घर गई थी। मृतका की बेटी ने उस व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। पुलिस ने मामले की जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शनिवार रात पड़ोसी गांव हिंगोटिया के रहने वाले एक अधेड़ के घर में बहेड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला के पति की तीन साल पहले मौत हुई थी। बीमारी से पति की मौत के बाद महिला ने चार बेटियों व तीन बेटों का पालन पोषण मेहनत मजदूरी करके किया। महिला का पड़ोसी गांव हिंगोटिया निवासी 58 साल के एक व्यक्ति से आठ साल से पहचान थी। महिला का उसके घर आना जाना भी था। परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार शाम महिला उस अधेड़ के घर पहुंची, जहां रात में अचानक उसकी की...