Etawah Auraiya News: महिला की फांसी से मौत, बिना पोस्टमार्टम ले गए शव
इटावा औरैया, सितम्बर 1 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। क्षेत्र के गांव दाईपुरा में सोमवार देर रात एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव दाईपुरा के रहने वाले अजय की 30 वर्षीय पत्नी निधि ने सोमवार देर रात घर में फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने फंदे से उतारकर महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए। महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.