इटावा औरैया, जुलाई 27 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। उपनिरीक्षक शुभम वर्मा, कांस्टेबल आयुष सचान व महिला कांस्टेबल गीता गश्त पर थे। लुधपुरा के सामने आरोपी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करता मिला। पुलिस ने मौके से उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बोबी शंकर पुत्र किशन स्वरूप, निवासी साडूपुर थाना मख्खनपुर, फिरोजाबाद बताया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Faridabad News: महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...