Etawah Auraiya News: महिलाओं को बताए गए अपराधों से बचने के तरीके
इटावा औरैया, सितम्बर 18 -- Etawah Auraiya News: इटावा। थाना वैदपुरा मिशन शक्ति पुलिस टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया । इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 नंबरों के बारे में बताया गया। टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी। इसमें बताया गया कि किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें तथा किसी संदिग्ध, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: श्रीमद् भागवत कथा में एसपी क्राइम ने साइबर ठगी के लिए जागरु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.