Etawah Auraiya News: मरीजों को किफायती दरों पर मिलेंगी गुणवत्तापूर्ण दवाएं
इटावा औरैया, अगस्त 1 -- Etawah Auraiya News: सैफई। यूपीयूएमएस सैफई में अब मरीजों व उनके परिजनों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं किफायती दरों मिलेंगी। शनिवार को कुलपति डा.अजय सिंह ने अमृत भारत फार्मेसी' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि अमृत भारत फार्मेसी के माध्यम से मरीजों को आवश्यक दवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध होंगी, जिससे उनके उपचार का आर्थिक बोझ कम होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा जनहितकारी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। प्रति कुलपति डा. रमाकांत यादव, कुलसचिव दीपक वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एसपी सिंह, प्रॉक्टर डा. विजय मिश्रा, डा. सोमेंद्र पाल सिंह रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.