इटावा औरैया, जुलाई 10 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा ने परिषद के स्थापना दिवस पर श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय राहतपुर में नि:शुल्क ओपीडी रखी गई। जिसमें 54 लोगों ने इसका लाभ उठाया। इसके साथ ही शाखा कार्यालय पर एक संगोष्ठी कर परिषद द्वारा किए जा रहे सेवाकार्यों के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। मुख्य अतिथि अवनीश चौधरी ने कहा कि मनुष्य का जीवन तभी सार्थक है, जब हम दूसरों की सेवा के लिए कार्य करें। डा. सूरज प्रकाश ने भारत विकास परिषद के माध्यम से समाज की सेवा का जो अभियान आरम्भ किया, वह आज केवल भारत ही नहीं, विश्व के अन्य देशों में भी अपने उद्वेश्य को सार्थक कर रहा है। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान शाखा के अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित ने कहा कि आज हमारी शा...