इटावा औरैया, जुलाई 24 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर, संवाददाता। थाना बसरेहर क्षेत्र के ग्राम किल्ली सुल्तानपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर मजदूरी का भुगतान न करने, मारपीट करने और लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि युवक शराब के नशे का आदी था और प्रथम दृष्टा मामला उसी से जुड़ा प्रतीत होता है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: ससुरालियों की डांट और मारपीट से क्षुब्ध युवक ने की खुदकुशीमृतक के परिवार की बात मृतक की दादी ने बताया कि उनका नाती 20 साल का गोलू के पिता अखिलेश का निधन हो चुका है। गांव के ही कुछ लोगों के साथ पिछले करीब दस माह से आगरा में पेंटिंग का काम करता था। आरोप है कि इतने लंबे समय तक काम कराने के बावजूद उसे मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। जब उसने अपने ...