इटावा औरैया, सितम्बर 9 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। जगसोरा में गांव के बीच स्थित तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मगरमच्छ के तालाब से निकलकर खेतों और आबादी की ओर पहुंचने की आशंका ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों को अपने पशुओं और बच्चों की सुरक्षा की फिक्र सताने लगी है।ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पहले तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया था। इसके बाद से वह कई बार तालाब के किनारों से निकलकर आसपास के खेतों की ओर जाता देखा गया। गांव के बीच मगरमच्छ की मौजूदगी की खबर फैलते ही लोगों में भय है। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक ललित कुमार चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तालाब के आसपास मगरमच्छ की तलाश की, लेकिन उस समय वह दिखाई नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ कभी भी तालाब से बाहर निकल सकता...