इटावा औरैया, अक्टूबर 15 -- Etawah Auraiya News: इटावा। फ्रेण्ड्स काॅलोनी स्थित स्वतंत्रता सेनानी पार्क के माता मनसा देवी मंदिर में चल रही श्रीमद्द देवी भागवत कथा में आचार्य देवेश अवस्थी ने देवी भागवत कथा पर व्याख्यान देते हुए कहा कि यह प्रपंची संसार भ्रम और मोह के मायाजाल से आच्छादित है। उन्होंने देवी मंदिरों में महासरस्वती, महालक्ष्मी व महाकाली स्वरूप तीन पिंडियों का आध्यात्मिक विश्लेषण किया और कहा किसी भी कार्य सिद्धि के लिए इच्छा शक्ति, ज्ञान शक्ति और क्रियाशक्ति परम आवश्यक है जो स्वयं अंतःकरण में रक्षात्मक कवच का काम करती हैं। कथा रसिक हरिदास विनोद कुमार द्विवेदी के अनुसार श्री शास्त्री ने महिषासुर के त्रिलोक विजई होने से दुखी देवताओं ने देवसेना के साथ युद्ध किया देवता जब पराजित हो गए तब स्मरण हुआ कि ब्रह्मा जी ने वरदान दिया है कि वह ...