इटावा औरैया, जुलाई 25 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बलरई क्षेत्र से गुजरने वाली भोगनीपुर गंग नहर पुल के पास पानी में कई दिनों से मृत अन्ना पशु पड़े होने से आसपास का वातावरण दुर्गंध से भर गया है। बदबू के कारण पुल से गुजरने वाले राहगीरों, स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद सिंचाई विभाग ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को इसी मार्ग से ब्रह्माणी देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ कलश यात्रा भी निकली। यात्रा में शामिल बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं को दुर्गंध के कारण काफी दिक्कत हुई। कई महिलाओं ने नाक पर कपड़ा रखकर पुल पार किया, जबकि कुछ महिलाओं को उल्टी तक आ गई। श्रद्धालुओं ने मृत पशुओं को तत्काल हटवाने की मांग करते हुए प्रशासन के प्रति ना...