इटावा औरैया, जुलाई 31 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र में भोगनीपुर गंग नहर की पटरी पर सिरहोल से नगला दशहरी तक रात के समय अवैध सिल्ट खनन किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से नहर की पटरी से सिल्ट निकालकर ले जा रहे हैं, जिससे पटरी की मजबूती पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण सुरेश कुमार, राजकुमार, कृष्णवीर, अभय प्रताप, कल्याण सिंह, वीरेंद्र सिंह, दिनेश और निरोत्तम समेत अन्य लोगों ने बताया कि इस संबंध में एसडीएम और खनन अधिकारी से कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद लंबे समय से रात के अंधेरे में अवैध खनन जारी है। उनका कहना है कि प्रभावी कार्रवाई न होने से खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं।

प्रशासन की कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कर ...