इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- Etawah Auraiya News: इटावा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार को कांग्रेस के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया । जुलूस निकाला। पार्टी के महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता सनातन धर्म इंटर कॉलेज पर एकत्रित हुई और वहां से कांग्रेस कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप भी लगाया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विरला शाक्य ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होने कहा कि महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी स्तर पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में महिलाओं के साथ हुई यौन हिंसा को लेकर आक्रोश है और इस मामले में कांग्रेस के एक सांसद का नाम सामने आ रहा है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: दिल्ली में महिल...