इटावा औरैया, अगस्त 18 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। भरेह बिजलीघर में रखी मशीन खराब होने से सोमवार दोपहर 3 बजे के बाद से बिजली सप्लाई ठप है। मंगलवार शाम 5 बजे तक सप्लाई बहाल न होने से 25 गांवों में लोग परेशान हैं।24 घंटे से बिजली न आने से गांवों में पानी का संकट गहरा गया है। हैंडपंप और समरसेबल न चलने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। सोमवार रात गर्मी के कारण लोग सो नहीं सके। चकरनगर क्षेत्र में तेंदुए का आतंक रहता है। बिजली न होने पर अंधेरे में बकरी पालकों को डर था कि कहीं तेंदुआ उनके पशुबाड़े में हमला न कर दे। इसलिए कई लोग रातभर जागते रहे। क्षेत्र के गांव भरेह, हरौली, बहादुरपुर, नीमाडा, चकरपुरा, अमदापुर, अचरौली, गनेशपुरा, नगरापुरा, ख्यालीपुरा, खेरापुरा, पथर्रा, इमलिया, पहलन, हरपुरा, महुआ सूड़ा, निवीगढ़ा, कासदा, कायछी, नौगांव, गौह...