Etawah Auraiya News: भरथना में 17 को होगा नशा मुक्त युवा अभियान
इटावा औरैया, अक्टूबर 15 -- Etawah Auraiya News: भरथना। माय भारत जिला युवा अधिकारी एवं उपनिदेशक सोनिका चंद्र के निर्देशन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान भरथना ब्लॉक में 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले खंड स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार किया गया। बैठक में सोनिका चंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया 100 सप्ताह का राष्ट्रव्यापी संकल्प अभियान युवाओं को खेल, योग ध्यान और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.