इटावा औरैया, जुलाई 8 -- Etawah Auraiya News: भरथना। बुधवार तड़के बारिश से भरथना कस्बे के सरकारी कार्यालयों, विद्यालय परिसरों और प्रमुख संस्थानों में जलभराव हो गया। बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। जवाहर रोड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय तथा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में पानी भर गया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिवर्ष यही हाल होता है। खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि परिसर में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बताया कि बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए जनप्रतिनिधियों व खुद के सहयोग से करीब 50 मीटर लंबा मार्ग तैयार कराया जाएगा, जिससे समस्या का समाधान हो सके। यह भी पढ़ें- Auraiya News: पहली बारिश में तालाब बने कई प्राथमिक विद्यालय, पानी में घुसकर पहुंचे बच्चे यह भी पढ़ें- Haldwani News: बमौरी...