इटावा औरैया, अक्टूबर 18 -- दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण Etawah Auraiya News: भरथना। कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी को लेकर रविवार को सीओ आरडी मौर्य ने पुलिस बल के साथ कस्बे के मोहल्ला मोतीगंज स्थित दुर्गा पूजा पंडाल तथा बिरौंधी मोड़ स्थित पागल बाबा गंगा सागर धाम में पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंडाल में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए आयोजन समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ ने पंडाल में श्रद्धालुओं की आवाजाही, प्रवेश और निकास द्वारों की व्यवस्था को बारीकी से परखा। इसके साथ ही अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, बिजली की व्यवस्था और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए किए गए इंतजा...