इटावा औरैया, अक्टूबर 11 -- मंडी गेट के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान Etawah Auraiya News: इटावा। शहर में मंडी गेट के आसपास अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह की अगुवाई में भरथना चौराहे से दतावली पुल और मंडी चौराहे से जेके हॉस्पिटल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मंडी गेट के आसपास बुलडोजर से करीब 70 दुकानों के बाहर अवैध अतिक्रमण को लेकर लगाये गये टीन शेड और जाली आदि कों हटाया गया। इसके अलावा सर्विस रोड पर अवैध रूप से किए गए कब्जों को भी प्रशासन ने हटवा दिया। दरअसल धान की आवक के चलते मंडी व उसके आसपास इस समय जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने रविवार को अभियान की शुरुआत की। अभियान के दौरान एसपी सिटी बबीता सिंह, एसडीएम सदर मनोज कुमार पाठक, सीओ ...