इटावा औरैया, नवम्बर 10 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याणक के पावन अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भक्तिभाव के साथ निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। इस दौरान अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन सहित धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः भगवान महावीर स्वामी के अभिषेक, शांतिधारा व विशेष पूजन के साथ हुआ। जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने धर्म आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। निर्वाण लाडू अर्पित करने का सौभाग्य कुमदेश जैन, विशाल जैन व नितिन जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मुनिश्री भावसागर महाराज का पाद प्रक्षालन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।धर्मसभा में मुनिश्री भावसागर महाराज ने भगवान महावीर के निर्वाण प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान म...