इटावा औरैया, जुलाई 24 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। लखना के तालेश्वर महाराज मंदिर सब्जी मंडी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य इन्द्रेश शास्त्री ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि मथुरा में जन्म लेने के बाद भगवान कृष्ण ने बृजवासियों को अपना प्रेम दिया। कंस के आदेश पर पूतना ने विष लगे स्तन से श्री कृष्ण को मारने का प्रयास किया। भगवान ने पूतना का वध कर उसे मोक्ष प्रदान किया।आचार्य ने कहा कि भगवान भक्तों के प्रेम में बंधे होते हैं। इसी कारण उन्होंने ग्वालों के साथ भोजन किया और उनका जूठा भी खाया। जब ब्रह्मा जी ने इस बारे में पूछा, तो भगवान ने कहा कि प्रेम से उन्हें भी वश में किया जा सकता है। यमुना में रहने वाले कालिया नाग के अहंकार को चूर करने की कथा भी सुनाई गई। साथ ही इंद्र के घमंड को तोड़ने का प्रसं...