Etawah Auraiya News: भगवान के बाल रूप स्वरूप को भक्तों ने खूब निहारा
इटावा औरैया, सितम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: इटावा। श्री राधाबल्लभ मंदिर पर ठाकुर जी का वैसे तो प्रत्येक त्योहार पर विशेष श्रंगार किया जाता है। लेकिन जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भक्तों को ठाकुर जी के बालरूप के दर्शन भी कराए जाते हैं। यह दर्शन करके भक्त अपने आप को धन्य मानते हैं। श्री लाल जू के महाभिषेक के बाद गोपाल प्रकाश चंद्र गोस्वामी व योगेश महाराज ने ठाकुर जी को बाल स्वरूप के बस्त्र धारण कराकर व टोपी लगाकर श्रंगार किया और उन्हें मेवा व तुलसी की माला भी धारण कराई। इस अद्भुत दर्शन के लिए भक्तों का भारी हुजूम मंदिर में उमड़ पड़ा। हर कोई भगवान की इस छवि को निहारने के लिए आतुर दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की .... यह भी पढ़ें- कान्हा बने नन्हे-मुन्ने, चेहरे पर मासूमियत तो मां की आंखों में ममता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.