इटावा औरैया, अगस्त 3 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनि भावसागर महाराज के चातुर्मास वर्षायोग का कलश स्थापना समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Jhansi News: 48 दिनी भक्तामर महामंडल आराधना का शुरूसमारोह का शुभारंभ मंत्रोच्चार, ध्वजारोहण और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच जैन समाज के श्रद्धालुओं ने कलश स्थापित कर गुरुदेव से चार माह तक नगर में धर्म, ज्ञान और अध्यात्म की अनवरत गंगा प्रवाहित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं ध्वजारोहण से हुआ। महेशचंद जैन, पंकज जैन और नीरज जैन ने ध्वज फहराया, जबकि आचार्य शांतिसागर महाराज के चित्र का अनावरण भट्टारक सौरभ सेन ने किया। विनोद जैन एवं विनीत जैन परिवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इसके बाद अ...