इटावा औरैया, जुलाई 12 -- Etawah Auraiya News: भरथना। भंडारा खाने गए दो लोगों की बाइक चोरी पीड़ित ने बाइक चोरी का मामला थाने में दर्ज कराया। कस्वा के मोहल्ला सती मंदिर बिधूना रोड निवासी अंशुल पुत्र महेश बाबू व क्षेत्र के गांव चढ़रौआ थरी के महेंद्र सिंह पुत्र होम सिंह ने बताया कि हम दोनों लोग 28 जून की शाम करीब आठ बजे क्षेत्र के गांव पड़ियापुरा में भागवत का भंडारा खाने गए थे। भंडारा स्थल के पास ही हम दोनों ने अपनी अपनी बाइक खड़ी कर दी। और जब भंडारा खाकर वापस लौटे तो मोटर साइकिले गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों बाईकों का कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...