Etawah Auraiya News: भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ 36वां सावन महोत्सव
इटावा औरैया, अगस्त 31 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बे के मिडिल स्कूल मैदान स्थित ओम नर्मदेश्वर महादेव व नवदुर्गा मंदिर में पिछले एक माह से चल रहा 36वां सावन महोत्सव भंडारा के साथ सम्पन्न। श्रीशंकर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सावन महोत्सव के दौरान पूरे एक माह तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें शिव पुराण कथा, यज्ञ, भजन-कीर्तन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। कथा व धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस दौरान मंदिर के पुजारी पं. मुकेश दास दीक्षित, सोनी दीक्षित, गोपाल दीक्षित समेत श्री शंकर सेवा समिति के पदाधिकारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.