इटावा औरैया, अक्टूबर 15 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। मिशन शक्ति अभियान के छठवें चरण के तहत बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने और वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय व्यासपुर की छात्राओं को भारतीय स्टेट बैंक बकेवर शाखा का भ्रमण कराया गया। छात्राओं को बैंकिंग कार्यप्रणाली, खाता संचालन और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार त्रिपाठी की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक ऋषिकेश मदनावत ने कक्षा आठ की छात्रा परी को प्रतीकात्मक रूप से बैंक प्रबंधक की कुर्सी पर बैठाया। बैंक कर्मचारियों ने छात्रा का स्वागत किया। इस दौरान शिक्षक रामकृष्ण दुबे और राजकुमार यादव मौजूद रहे। भ्रमण में राधिका, कैश, शुभी, मांडवी, भूमि सिंह, नंदिनी, जानवी और अंशिका सहित अन्य छात्राएं शामिल रहीं। ...