इटावा औरैया, अगस्त 11 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। थाना क्षेत्र के चितभवन के एक दिव्यांग युवक को कुछ लोगों ने मारपीट करके सड़क के किनारे फेंक दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव निवासी 26 वर्षीय जान मोहम्मद उर्फ निक्की गूंगा हैं। सोमवार शाम सड़क किनारे घायल और बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने मार पीट करके सड़क के किनारे फेंकने का आरोप लगाया है। हमलावरों ने उसके निजी अंग पर भी चोट पहुंचाई। सोमवार दोपहर वह घर से निकला था। शाम करीब आठ बजे पड़ुआ के नगला दतावली और चितभवन पुल के बीच ग्रामीणों ने उसे सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। भाई नौशाद ने बताया कि जान मोहम्मद जन्म से ही बोलने में सक्षम नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...