इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के देवीपुरा गांव में 16 वर्षीय के साथ मारपीट करने और उसे बचाने पहुंचीं मां व भतीजी से भी मारपीट करने का मामला सामने आया है। थानाध्यक्ष कमल भाटी के अनुसार, सरिता देवी ने तहरीर में बताया कि 11 अक्टूबर की शाम उनका पुत्र अखिलेश घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव के अहिवरन पुत्र रामदास, शिवा पुत्र अहिवरन, सूरज पुत्र अहिवरन और विक्रम पुत्र नरेंद्र कुमार कथित तौर पर उनके दरवाजे पर पहुंच गए और अखिलेश के साथ मारपीट करने लगे। बचाने पहुंचीं सरिता देवी जेठ की पुत्री कृति के साथ भी मारपीट की जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: माता-पिता को बचाने पहुंचे बेटे से मारपीट पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच...