इटावा औरैया, नवम्बर 28 -- Etawah Auraiya News: इटावा। मतदाता सूची पुनरीक्षण के विशेष अभियान में जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर बीएलओ बैठे। इस दौरान डीएम के निरीक्षण में तीन बीएलओ गैर हाजिर पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जसवंतनगर में मतदेय स्थल संख्या 87 के बीएलओ अंसार हुसैन वारिश, मतदेय स्थल संख्या 88 की बीएलओ प्रीति शुक्ला और मतदेय स्थल संख्या 89 के बीएलओ अभिषेक कुमार अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित बीएलओ के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। शनिवार को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर के मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: मतदाता सूची में कोई भी पात्र मतदाता न छूटे...