इटावा औरैया, जुलाई 28 -- Etawah Auraiya News: इटावा। गुरु पूर्णिमा का पर्व बुघवार को श्रद्धाभाव के साथ परंपरागत ढंग से कई बुधादित्य राजयोग के साथ कई विशेष योग में मनाया जाएगा। गुरु आश्रमों से लेकर मंदिरों में गुरु पूर्णिमा को लेकर मंगलवार को पूरे दिन जोर-शोर के साथ तैयारियां चलती रहीं। कई स्थानों पर भव्य भंडारे आयोजित किए जाएंगे साथ ही अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे साथ ही साई पालकी भी निकाली जाएंगी। आचार्य दिनेश तिवारी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर इस बार ज्योतिषी गणना के अनुसार सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग के साथ प्रीति योग और हर्षण योग का भी दुर्लभ महासंयोग बन रहा है। यह भी पढ़ें- 29 जुलाई को अद्भुत संयोग में गुरु पूर्णिमा, जानें सुबह-शाम के मुहूर्त और व्रत के लाभगुरु पूर्णिमा के त्यौहार की तैयारी आषाढ़ पूर्णिमा तिथि ...