इटावा औरैया, अगस्त 18 -- Etawah Auraiya News: उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी मोड़ कस्बे में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 65 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची बढपुरा पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर सीएचसी उदी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि उदी मोड़-चकरनगर रोड स्थित खुशीराम मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय गनेश भदौरिया अपनी मुंहबोली बहन मिथलेश के यहां रहते थे। मंगलवार को उन्होंने घर के अंदर छत के एंगल में लगे पंखे के हुक से गमछे का फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बहन मिथलेश ने बताया कि घटना के समय वह खेतों पर चारा लेने गई थी ,जबकि नाती स्कूल पढ़ने गया था। उस समय घर पर कोई नहीं था लौटने पर स्थिती की जानकारी हुई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो ...