इटावा औरैया, सितम्बर 6 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। गढाकास्दा गांव में बुखार से 15 दिन में चार बच्चों की मौत से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। शनिवार को 11 साल की बच्ची की फिर से मौत के बाद अब स्वास्थ्य विभाग में गांव में ही डेरा जमा लिया है। रविवार को मलेरिया विभाग और संक्रामक रोग की टीम पूरे दिन गांव में रही। जहां 43 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया वही 48 लोगों कि डेंगू मलेरिया और टाइफाइड की किट से जांच भी की गई । दो बच्चों को एंबुलेंस से अच्छे इलाज के लिए जिला अस्पताल भी रेफर किया गया। भले ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में पहुंच रही हैं लेकिन उसके बाद भी लोग अपने बच्चों को लेकर काफी चिंतित हैं।

बुखार से हुई बच्चों की मौत गढाकास्दा गांव में 15 दिनों के अंदर बुखार के चलते मुकेश कुमार निषाद की पुत्री साक्षी की चौथी मौत हु...